3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nupur Sharma remarks: नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में अहमदाबाद, वडोदरा में भी विरोध प्रदर्शन

Nupur Sharma, remarks, row, Protest, Gujarat, Ahmedabad, Vadodara

less than 1 minute read
Google source verification
Nupur Sharma remarks: नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में अहमदाबाद, वडोदरा में भी विरोध प्रदर्शन

Nupur Sharma remarks: नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में अहमदाबाद, वडोदरा में भी विरोध प्रदर्शन

Nupur Sharma remarks row: Protest in Gujarat's Ahmedabad and Vadodara

भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की ओर से दिए गए विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को अहमदाबाद व वडोदरा में प्रदर्शन किए गए। मुस्लिम समुदाय ने इस टिप्पणी के विरोध को लेकर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
विरोध को लेकर अहमदाबाद के लाल दरवाजा, मिर्जापुर, दरियापुर, तीन दरवाजा इलाकों में बाजार बंद देखे गए। शहर के मिर्जापुर में जुम्मा की नमाज के बाद एकत्र हुए लोगों ने नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों ने नारेबाजी कर रैली निकाली।
शहर के कोट विस्तार के विविध भागों में शर्मा के विवादित बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह मिर्जापुर में जुम्मा की नमाज के बाद लालदरवाजा क्षेत्र स्थित सरदार बाग के निकट बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इनमें महिलाएं भी मौजूद थीं। इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद करना पड़ा। पुलिस ने मुस्लिम अग्रणियों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। इस दौरान शांति बनाए रखने का अनुरोध भी किया गया। उधर वडोदरा के गोरवा इलाके में सडक़ पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कथित बयान को लेकर देश में करीब 12 राज्यों में प्रदर्शन किए गए। झारखंड में इस दौरान हुई हिंसा में एक की मौत हो गई। कई जगहों पर बाजार बंद रहे।

Story Loader