16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओढव में पानी लीकेज से मिलेगी निजात, नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

Ahmedabad महानगरपालिका ने पूर्व ज़ोन के ओढव क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विराटनगर चार रास्ता से अंबिकानगर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन तक की 800 मिमी व्यास वाली पुरानी पी.एस.सी. लाइन में बार-बार लीकेज की समस्या सामने आ रही थी। अब इस लाइन को बदलने और […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad news

नई पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करते हुए।

Ahmedabad महानगरपालिका ने पूर्व ज़ोन के ओढव क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विराटनगर चार रास्ता से अंबिकानगर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन तक की 800 मिमी व्यास वाली पुरानी पी.एस.सी. लाइन में बार-बार लीकेज की समस्या सामने आ रही थी। अब इस लाइन को बदलने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

पहले चरण में ओढव अंबिका और ओढव फायर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन को पानी देने वाली ब्रांच फीडर लाइन बदली जाएगी। इसके लिए पुरानी लाइन को बंद कर नई लाइन से जोड़ने और वॉशआउट की प्रक्रिया की जा रही है। नई लाइन चालू होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सड़क पुनर्निर्माण का काम भी किया जाएगा। इस कार्यवाही के चलते पानी की सप्लाई में अस्थायी बदलाव किया गया है।

पानी वितरण में किया बदलाव

लाइन बदलने के कारण शुक्रवार सुबह का पानी नियमित मिलेगा, लेकिन शाम की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं 18 अप्रैल को सुबह और शाम दोनों समय सीमित मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई पाइपलाइन से ओढव क्षेत्र में लीकेज की समस्या खत्म होगी और नागरिकों को नियमित व बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा।