
राजकोट में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
राजकोट. स्वाइन फ्लू के चलते राजकोट में एक जन की मौत हो गई। शहर में इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू से ३7 जन की मौत हो गई। राजकोट के एयरपोर्ट रोड स्तित सखियानगर निवासी एक युवक को बुखार एवं सर्दी जैसी शिकायत के चलते स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया। उचित उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर एक निजी अपताल में भर्ती करवाया गया। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही शहर के सिविल और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से मौत का आंकड़ा ३७ तक पहुंच गया। राजकोट के निजी अस्पतालों में अभी से तीन मरीज स्वाइन फ्लू का उपचार ले रहे हैं। इनमें एक धोराजी, एक पोरबंदर और एक राजकोट निवासी है। बुधवार को कच्छ में भी एक बालिका समेत दो जनों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। राज्य में सितम्बर और अक्टूबर माह में स्वाइन फ्लू के डेढ़ हजार से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से लगभग छह सौ मरीज अहमदाबाद शहर के हैं। अहमदाबाद महानगर पालिका ने शहर में तीस मौत की पुष्टि की है। उधर, कच्छ जिला रोग नियंत्रण अधिकारी अरुण कुमार कर्मी ने बताया कि मांडवी के रामपर वेकरा निवासी पांच वर्षीय एक बालिका को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बालिका को भुज स्थित जी.के. जनरल ्स्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि मांडवी के ही दरशडी गांव निवासी एक वृद्ध महिला (७२) की रिपोर्ट भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आई है। वृद्धा को भुज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले सोमवार को भी ६२ वर्षीय महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को सामने आए दो पॉजिटिव मरीजों के साथ ही इस वर्ष जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या १२८ पर पहुंच गई है। अहमदाबाद शहर में नवम्बर माह में अब तक स्वाइनफ्लू के ३७ मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत भी हुई है। उधर, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. दिनकर रावल ने बताया कि राज्य में एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी ३७ पर पहुंच गई। उन्होंने दावा किया कि सितम्बर-अक्टूबर की तुलना में मरीजों की संख्या में कमी आई है।
Published on:
29 Nov 2018 10:42 pm
