वर्तमान में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष भी भावा देसाई बने एशिया की सबसे बड़ी डेयरी के उपाध्यक्ष
पालनपुर. बनासकांठा जिले में एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी के अध्यक्ष पद पर गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी पुन: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भावा देसाई उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
एशिया की सबसे बड़ी व करोड़ों रुपए का सालाना कारोबार करने वाली बनास डेयरी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव प्रांत अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर शंकर चौधरी व उपाध्यक्ष पद पर भावा देसाई के अलावा किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं किया। इस कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में 16 निदेशक मौजूद थे। ढाई साल के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए हैं। बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी व उपाध्यक्ष भावा रबारी के ढाई वर्ष का प्रथम कार्यकाल पूर्ण होने पर बनास डेयरी में चुनाव हुआ। निर्विरोध निर्वाचित होने पर शंकर चौधरी और भावा रबारी अपने पद पर बने रहेंगे।
पशुपालकों के बैंक खातों में रोजाना 34 करोड़ होते हें जमा
गौरतलब है कि बनास डेयरी की आेर से पशुपालकों के बैंक खातों में रोजाना 34 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा करवाए जा रहे हैं। दूध के अलावा गोबर को भी प्रोसेस किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।
अंबाजी मंदिर में किए दर्शन
चुनाव प्रक्रिया से पहले, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी व भावा देसाई ने दांता तहसील के अंबाजी स्थित शक्तिपीठ अंबाजी के मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
दिसंबर 2022 में चौधरी बने विधानसभा के अध्यक्ष
शंकर चौधरी दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। वे बनासकांठा जिले की थराद सीट से विधायक चुने गए।