उन्होंने कहा कि कानून के शासन की अवधारणा भारतीय मूल्यों का एक हिस्सा है। यह हर नागरिक का अधिकार है। विश्व स्तरीय न्याय प्रणाली स्थापित करना न्यायपालिका और सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में विश्वास ने ही आम आदमी को सच्चाई के लिए लडऩेे का बल दिया है।
गुजरात हाईकोर्ट की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी। इसके 60 वर्ष गत वर्ष पूरे हो गए थे, लेकिन कोविड के कारण यह समारोह नहीं हो सका था। इसलिए शनिवार को आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने गुजरात हाई कोर्ट के हीरक जयंती पर डाक टिकट जारी किया।