scriptबारिश से बदला प्रदेश का मौसम, कई जगह जलजमाव | Rain in silvasa | Patrika News
अहमदाबाद

बारिश से बदला प्रदेश का मौसम, कई जगह जलजमाव

मौसमी परिवर्तन, तापमान में गिरावट
 

अहमदाबादDec 11, 2020 / 07:23 pm

Gyan Prakash Sharma

बारिश से बदला प्रदेश का मौसम, कई जगह जलजमाव

बारिश से बदला प्रदेश का मौसम, कई जगह जलजमाव

सिलवासा. चालू सप्ताह में मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में सुबह अचानक बदले मौसम के कारण जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गत कुछ दिनों से दिन में गर्मी व रात के समय कम सर्दी का मौसम चल रहा था। गुरुवार देर रात 3 बजे मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम फुहारों का दौर शुरू हो गया। सुबह करीब आठ बजे बाद बारिश होने लगी जिससे औद्योगिक इकाइयों में काम पर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक लगातार बारिश से कई जगह जलजमाव की परेशानी हुई।

कई बस्तियों में भी पानी जमा हो गया। बारिश के दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाडिय़ा चलानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार कुल 11.2 मिमी बारिश हुई है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में गहरे बादल छाए रहे, जिससे धूप नही निकली। तापमान गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बारिश के कारण लोग घरों से रहने को मजबूर रहे। जिले के दादरा, नरोली, रखोली, दपाड़ा, आंबोली, खानवेल, दुधनी में भी बारिश के समाचार हंै। इस मावठ से रबी की फसलों में लाभ हुआ है, वहीं आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। आम के निषेचन पर बारिश प्रतिकूल असर डाल सकती है। किसानों के अनुसार पिछले दिनों से गर्म मौसम के कारण रबी की बुवाई प्रभावित हुई थी। फसलों में सिंचाई की जरूरत महसूस हो रही थी। मौसम बदलने से चना, सरसों, गेहूं वाली फसलें तेजी से वृद्धि करने लगेंगी। मौसमी सब्जियों की खेती में भी बारिश से फायदा होगा।
दमण में बे-मौसम बारिश

दमण. संघ प्रदेश दमण में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बेमौसम बारिश जारी रही। सुबह 6 बजे से ही ठंडी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और 8 बजे बाद बारिश तेज होने से लोगों का कामकाज प्रभावित हो गया। बिना मौसम अचानक बारिश होने से सर्दी भी बढ़ी है। दोपहर तक मौसम विभाग ने 9 मिमी बारिश दर्ज की है।
………………..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो