3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: आरपीएफ जवान भी जुटे राहत बचाव में

RPF personels, rescue, cyclone affected area, gujarat news; बिपरजॉय चक्रवात प्रभावित इलाकों में

Google source verification

गांधीनगर. बिपरजॉय चक्रवात से संभावित खतरे को देखते हुए जहां राज्य सरकार के साथ सभी सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। वहीं गुजरात के समुद्री किनारे के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। आरपीएफ जवान भी भारी बारिश या बाढ़ के हालातों में निपटने को लेकर लाइफ जैकेट, बोट्स और ट्यूब के साथ समेत सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार है। यदि रेलवे परिसर में कोई भी हालात बिगड़ते हैं तो वहां सुरक्षा मुहैया कराने को तत्पर है। मुन्द्रा में आरपीएसएफ-9 बटालियन जगदारी के 25 जवानों की तैनात की गई, जो सहायक सुरक्षा उपायुक्त (एसएससी) के नेतृत्व में राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। चक्रवात के बाद गिरे पेड़ों को सड़कों से किनारे हटाने समेत कार्रवाई जवान तैनात रहे और सड़क सुचारू की। इसके अलावा समुद्री तट के पोरबंदर, ओखा, द्वारका, सोमनाथ जैसे रेलवे स्टेशनों पर जवान मुस्तैद नजर आए।