Ahmedabad गुजरात कैडर के इस आईपीएस अधिकारी को नेशनल पुलिस अकादमी की कमान
अहमदाबाद. गुजरात के एक और आईपीएस अधिकारी को केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष १९८८ बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल करवल को सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) हैदराबाद का निदेशक नियुक्त किया गया है। करवल गुजरात कैडर के पहले आईपीएस अधिकारी हैं जो एसवीपी-एनपीए के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले गुजरात कैडर के किसी अधिकारी को इस अकादमी के निदेशक की जिम्मेदारी नहीं मिली। यह अकादमी भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने जाने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है।
बुधवार को केबिनेट की नियुक्ति समिति (सीसीए) ने गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी करवल को एसवीपी एनपीए हैदराबाद का निदेशक बनाने को मंजूरी दे दी है। वे फिलहाल सीआरपीएफ में नई दिल्ली में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत हैं। उनका एसवीपी-एनपीए में कार्यकाल पांच साल का रहेगा।

Published on:
18 Dec 2019 09:58 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग