23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद में एक ही दिन में दो की मौत,चार नए मरीज

स्वाइन फ्लू का कहर... एक सितम्बर से अब तक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव संख्या सवा छह सौ के समीप
2 min read
Google source verification
Swine flu, two die in Ahmedabad, four new patients

अहमदाबाद में एक ही दिन में दो की मौत,चार नए मरीज

अहमदाबाद. महानगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के चलते दो और मरीजों की मौत हो गई। शहर में २४ घंटे में नए चार मरीजों की पुष्टि हुई है। एक सितम्बर से अब तक कुल मरीजों की संख्या ६२२ पर पहुंच गई है।
प्रदेश में इस वर्ष स्वाइन फ्लू रोग का सबसे अधिक प्रकोप अहमदाबाद शहर में रहा है। इसमें भी सबसे अधिक मरीज एक सितम्बर से गुरुवार तक सामने आए हैं। इस अवधि में मरीजों की संख्या सवा छह सौ के समीप पहुंच गई है। बुधवार तक शहर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव संख्या ६१८ थी जो गुरुवार तक बढ़कर ६२२ पर पहुंच गई है। एक ही दिन में बारह नए मरीज सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को दो और मरीजों की मौत इस रोग के चलते हो गई। एक सितम्बर से अब तक कुल अठारह मरीजों की मौत हो गई है।
राज्य भर में तीस नए मरीज
राज्य में गुुरुवार को स्वाइन फ्लू के तीस नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक १२ मरीज सूरत मनपा के हैं। इसके अलावा अहमदाबाद मनपा और कच्छ में चार-चार, वडोदरा मनपा में तीन, राजकोट मनपा और आणंद में दो-दो, भावनगर मनपा, पाटण और गांधीनगर मनपा में एक एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक सितम्बर से अब तक स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या १४८१ पर पहुंच गई है। इनमें से कुल ४० मरीजों की मत भी हो गई। फिलहाल राज्य के विविध अस्पतालों में २५६ मरीज उपचाराधीन हैं जबकि ११८५ की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सूरत मनपा में गुरुवार के बारह मरीजों समेत अब तक १३० मरीजों की पुष्टि हो चुकी है हालांकि शहर में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। इसके अलावा वडोदरा मनपा में भी किसी की मौत नहीं हुई है। शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के ८४ मरीज सामने आ चुके हैं। मेहसाणा में अब तक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या ६६ दर्ज हुी है इनमें से तीन की मौत हो गई।