4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GU Admission: विद्यार्थी सिर्फ एक बार ही भर सकेंगे कोर्स, कॉलेज की चॉइस

मई के पहले सप्ताह से शुरू होगी जीयू की प्रवेश प्रक्रिया,दो राउंड बाद कॉलेजों को सौंपी जाएगी प्रवेश की जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 11:16 PM IST

GU

अहमदाबाद. गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों- बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए -में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह से शुरू होगी। बैंक से प्रवेश के लिए जरूरी पिन नंबर लेना होगा। इसी दौरान जीयू की वेबसाइट पर सूचना पुस्तिका भी उपलब्ध करा दी जाएगी। जीयू प्रशासन की ओर से इस वर्ष सिर्फ २० दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की योजना बनाई गई है।
इसके तहत विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए कॉलेज व कोर्स पसंद करने के लिए सिर्फ एक बार ही मौका मिलेगा। उसके बाद दूसरे चरण में वे चॉइस नहीं भर सकेगे। उन्हें पहले चरण में जो चॉइस भरी गई है उसी आधार पर ही उनकी मेरिट के जरिए प्रवेश आवंटित किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऐसी रिक्त सीटें कॉलेजों को सौंप दी जाएगीं।
कॉलेजों को जीयू की मेरिट और कॉलेज की मेरिट का मिलान कर उसके आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश देना होगा। जीयू की मेरिट से बाहर के किसी विद्यार्थी को प्रवेश देने की स्थिति में कॉलेज पर कार्रवाई की जाएगी।
जीयू कुलपति डॉ.हिमांशु पंडया ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए इस बार प्रवेश प्रक्रिया के दो ही चरण किए जाएंगे। एक बार ही चॉइस फिलिंग का मौका दिया जाएगा। उसी के आधार पर दूसरे चरण की रिक्त सीटों पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेज व कोर्स को अपनी पहली से लेकर अंतिम चॉइस फिलिंग में शामिल करें। तीसरे चरण के प्रवेश कॉलेजों की ओर से दिए जाएंगे, लेकिन उन्हें जीयू की ओर से जारी की जाने वाली मेरिट के आधार पर ही बच्चे को प्रवेश देना होगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तीसरे चरण के प्रवेश कॉलेजों की ओर से दिए जाएंगे, लेकिन उन्हें जीयू की ओर से जारी की जाने वाली मेरिट के आधार पर ही बच्चे को प्रवेश देना होगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।