18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
video news: चांदखेड़ा में दो बच्चियों की मौत मामले में विसेरा रिपोर्ट आई
Play video

video news: चांदखेड़ा में दो बच्चियों की मौत मामले में विसेरा रिपोर्ट आई

-पुलिस ने कहा, सभी एंगल से जांच जारी, मौत के कारण की रिपोर्ट आने पर और आगे बढ़ेगी जांच

Google source verification

Ahmedabad. शहर के चांदखेड़ा थाना क्षेत्र में एक अप्रेल को खीरू लेकर डोसा बनाने के बाद उसका सेवन करने पर तबीयत बिगड़ने से एक परिवार की दो बच्चियों के शंकास्पद मौत मामले में विसेरा की रिपोर्ट आ गई। हालांकि इस रिपोर्ट में क्या है उसका खुलासा शहर पुलिस ने नहीं किया है।

इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डी.वी.राणा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि तीन वर्षीय मिस्टी और ढाई महीने की राहा प्रजापति की मौत के मामले में कारणों का पता लगाने के लिए विसेरा को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। विसेरा की रिपोर्ट एफएसएल से आ गई है। इस रिपोर्ट को पुलिस ने दोनों ही बच्चियों का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टरों को भेजा है। उनकी ओर से इसका अध्ययन करने के बाद मौत के कारण की रिपोर्ट दी जाएगी। उस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस अभी आकस्मिक मौत के तहत जांच कर रही है। पुलिस लगातार इस मामले में मृतक बच्चियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि परिजनों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराया जाएगा या नहीं इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।