3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video… Ahmedabad: वायरल वीडियो के आधार पर बाइक पर स्टंट करने वाले आरोपी को प़कड़ा

शहर ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

Google source verification

अहमदाबाद. शहर में रामबाग से मणिनगर जा रहा एक बाइक सवार युवक के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इसनपुर निवासी विपुल कुमार राणा (40) शुक्रवार सुबह बाइक पर स्टंट कर रहा था। इस वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। शहर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि स्टंट करने वाले लोगों के बारे में सूचना दी जाए ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके।