25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘जंग’, थाने में शिकायत दर्ज

Lawrence Bishnoi latest news: मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सांसद राहुल गांधी व ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असादुद्दीन औवेसी को जान से मारने की धमकी दी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 23 Oct 2024, 1:32 PM IST

Ajmer News: मुम्बई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सांसद राहुल गांधी व ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असादुद्दीन औवेसी को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ता अंकित घारू ने क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने प्रकरण को फिलहाल अनुसंधान में रखा है।

थाने में शिकायत दर्ज

शिकायत में अंकित घारू ने बताया कि बुद्धादित्य मोहंती की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में मोहंती ने लिखा कि ‘जर्मनी के पास गेस्टपो था.., इजराइल के पास मोसाद है.., अमेरिका के पास सीआईए है…अब भारत के पास लॉरेंस बिश्नोई है… इसमें अगला नाम औवेसी व राहुल गांधी का होना चाहिए’।

पोस्ट जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई का महिमा मंडन करने व हिंसा भड़काने वाली है। इस तरह की धमकियां सार्वजनिक सुरक्षा व सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा बन सकती हैं। मोहंती के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील लारा, उमेश टांक, राहुल जाजोटा, रोहित खन्ना, राजवीर गुर्जर, उमेश सारवान एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद थे।

इनका कहना है…

शिकायत को जांच में रखा है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर देशभर में शिकायतें मिली हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। - दिनेश चौधरी, थानाप्रभारी क्लॉक टावर

यह भी पढ़ें: Diwali 2024 date: धर्म शास्त्रियों का मत, दीवाली 1 नवंबर को मनाना रहेगा श्रेष्ठ

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग