30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Festival : आज बाजार में बरसेगी लक्ष्मी, धनतेरस पर होगी खरीददारी

बाजारों में उमड़ेगी लोगों की भीड़होगी पंच दिवसीय दिवाली महापर्व की शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 24 Oct 2019, 9:30 PM IST

diwali festival in ajmer

diwali festival in ajmer

अजमेर. रोशनी के पर्व दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही पांच दिवसीय दिवाली महापर्व की शुरुआत होगी। धनतेरस पर सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का दौर चलेगा। इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, सोने-चांदी, रेडिमेड कपड़ों और अन्यकारोबारियों ने अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है।
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर धनतेरस (धन्वन्तरि पर्व) मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों और बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुरानी मंडी, नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट पर लक्ष्मी पाना, मिट्टी के साधारण और सजावटी दीपक, मोमबत्तियां, खीली-फूले की अस्थाई दुकानें खुल गई हैं। मुख्य डाकघर, मार्टिंडल ब्रिज, आगरा गेट और अन्य इलाकों में प्लास्टिक से निर्मित रंग-बिरंगे फूल, पोस्टर, लाइटें भी बिक्री के लिए आई हैं।

बरसेगी बाजार में लक्ष्मी

धनतेरस पर नया बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी और अन्य बाजार में लक्ष्मी बरसेगी। लोग सुबह से शाम तक खरीददारी करेंगे। इसको देखते हुए कारोबारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। साड़ी, रेडिमेड कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रिॉनिक आइटम का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया गया है। दुकानों के बाहर विशेष सजावट की गई है। कई व्यापारियों ने खरीद-फरोख्त पर लोगों को कई छूट और दिवाली गिफ्ट देने की व्यवस्था भी की है। लोगों के स्वागत के अलावा मौके पर ही नई वस्तु के पूजन का इंतजाम भी किया गया है।

कराई एडवांस बुकिंग
इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल डीलर्स के यहां धनतेरस और दिवाली के लिए दोपहिया, चौपहिया, तिपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग की गई है। लोगों के मुर्हूत पर वाहन खरीदने के चलते काराबोरियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। वाहनों पर रिबन, बुके, फूल-पत्तियां लगाई गई हैं। इसके अलावा खरीददारी पर पूजन-सामग्री, मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट आइटम की व्यवस्था भी रहेगी।

अच्छे कारोबार की उम्मीद

बड़े और छोटे व्यापारियों, डीलर्स को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए व्यवसाइयों ने अतिरिक्त स्टॉक भी मंगवाया है। इनमें फ्रिज, एलईडी, मोबाइल, वॉशिंग मशीन, गीजर, सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण, रेडिमेड कपड़े, साडिय़ां, बर्तन, इलेक्ट्रिॉनिक लाइट, सजावटी और कांच के सामान शामिल हैं। उन्हें शनिवार को छोटी दिवाली और रविवार दिवाली पर भी खरीददारी की उम्मीद है।

खरीददारी पर गिफ्ट-ऑफर
व्यवसाइयों ने कई आकर्षक गिफ्ट और ऑफर भी दिए हैं। कई कम्पनियों ने सोने-चांदी के सिक्के, गिफ्ट हैम्पर, स्क्रेच और ईनामी कूपन का सहारा लिया है। वहीं ग्राहकों की सुविधार्थ आसान किश्तों पर सामान खरीदने की स्कीम भी दी गई है। लोगों की सुविधार्थ बैंक और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि मौके पर ही मौजूद रहेंगे। कई कारोबारियों ने तो फ्री इंश्योरेंस, मेंटेंनेंस जैसे लुभावने ऑफर दिए हैं।

पंचदिवसीय महापर्व आज से
पारम्परिक मान्यता के अनुसार धनतेरस से पंचदिवसीय महापर्व की शुरुआत होगी। लोग धनतेरस, रूप चतुदर्शी (छोटी दिवाली), महालक्ष्मी पूजन (दिवाली), गोवद्र्धन पूजन (राम-राम) और भैया दूज तक घरों-प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्जवलित करेंगे। पांचों दिन मंत्रोच्चार से पूजन का दौर चलेगा।

गन्ने और पूजन सामग्री की खरीद-फरोख्त

धनतेरस से ही कई लोग दिवाली की पूजन सामग्री, गन्ने की खरीददारी भी शुरू कर देते हैं। नया बाजार, पुरानी मंडी, आगरा गेट, मदार गेट सहित अन्य इलाकों में खील, बताशे, चपड़ा और अन्य सामग्री की अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं। किसान ट्रेक्टरों और ट्रकों में गन्ने लेकर शहर में पहुंचने शुरू हो गए हैं।