
महेश जयंती पर प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
माहेश्वरी समाज संस्था के तत्वावधान में महेश जयंती से जुड़े कार्यक्रम जारी हैं। ससंयोजक सूरज नारायण लखोटिया , प्रचार सचिव सुखेश असावा ने बताया कि कैरम 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में सार्थक मूंदड़ा ने प्रथम व सौम्य बाहेती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 18 वर्ष से अधिक बालिका वर्ग में स्वीटी सोमानी ने प्रथम व मनीषा नवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अट्ठारह वर्ष से कम वर्ग में अर्णव तापड़िया ने प्रथम स्थान व प्रखर सोमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 18 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में दीपक कांकाणी ने प्रथम व अनुभव डागा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 18 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में डॉ प्राची माहेश्वरी ने प्रथम स्थान व पूर्वा माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
शतरंज प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में वेदांत मंत्री ने प्रथम स्थान व चिरायु महेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 18 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में राघव राठी ने प्रथम व रवि मंत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 18 वर्ष से अधिक बालिका वर्ग में डॉ प्राची माहेश्वरी ने प्रथम स्थान व पायल ईनानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 24 तारीख को एथलेटिक्स व सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के बाद पारितोषिक वितरण होगा ।
पढ़ें यह खबर भी: भारतीय एथेलिटों का शानदार प्रदर्शन
अजमेर. भारतीय खेल संघ व नेपाल खेल संघ की ओर से आयोजित इंडो नेपाल चैम्पियनशिप नार्वो स्टेडियम पोखरा नेपाल मेंहुई। इसमें भारत के नितिन ने 38 मिनट 10 सेकंड में 10 हजार मीटर दौड़ में नेपाल का तोड़ कर स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान की दीपेन्द्र 100 मीटर, आदित्य कुमार 200 मीटर, सुमन चौधरी 800 मीटर, अमरप्रीत सिंह गिल 800 मीटर, पूनम यादव 400 मीटर, दिव्या 3000 मीटर में स्वर्ण पदक दीपेन्द्र 200 मीटर, आदित्य कुमार 100 मीटर, स्नेहा शेखावत 100 व 200 मीटर, खुशी 800 व 400 मीटर, कुलदीप सिंह 400 मीटर, ज्योति 1500 मीटर में रजत पदक प्राप्त किए।
Published on:
22 May 2023 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
