4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक के पैसे छीन कर इसलिए दिया ट्रेन से धक्का, पढ़ कर आप भी हैरान हो जाएंगे

जोधपुर से डेगाना जा रहे रेलयात्री से ट्रेन में सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी छीन और चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। वह पटरियों के निकट लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
snatched money

snatched money

जोधपुर से डेगाना जा रहे रेलयात्री से ट्रेन में सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी छीन और चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। वह पटरियों के निकट लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती जोधपुर निवासी मोहनसिंह जाट ने होश आने तो उसने बताया कि वह बुधवार शाम जोधपुर से डेगाना के लिए जोधपुर-दिल्ली इन्टरसिटी में सवार हुआ।

ट्रेन में मिले चार-पांच युवकों ने उसको बातों में उलझा लिया। आरोपित उसे गुरुवार तड़के कोच के गेट तक ले गए और मारपीट करते हुए उसकी जेब से 6 हजार रुपए छीन लिए। उसके बाद ट्रेन से धक्का दे दिया। इसके बाद उसको कुछ याद नहीं रहा।

..हो गई गलतफहमी

यहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में होश में आए मोहन सिंह ने बताया कि उसके एक कान से सोने की मुरकी नदारद है। उसने बताया कि एम्बुलेंस में लाने के दौरान किसी ने उसके कान की मुरकी खोल ली थी। दूसरी खोलने के दौरान उसने हाथ पकड़ लिया। घायल मोहन सिंह के परिजन ने यहां पहुंच पड़ताल की तो मूरकी मेड़ता सिटी थाने में होना सामने आया।


ये भी पढ़ें

image