29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्ड फ्लू से नहीं हुई मौत, कोल्ड स्ट्रोक की संभावना

परिन्दों पर कहर : भोपाल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू नेगेटिव, बारादरी पर एक और कौवा मिला मृत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 4 Dec 2019, 12:29 PM IST

बर्ड फ्लू से नहीं हुई मौत, कोल्ड स्ट्रोक की संभावना

बर्ड फ्लू से नहीं हुई मौत, कोल्ड स्ट्रोक की संभावना

अजमेर. आनासागर झील की बारादरी पर मृत मिले कौए में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वन विभाग को मिली रिपोर्ट में भोपाल आनन्द नगर की नेशनल इन्सटीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज ने कौए में बर्ड फ्लू की संभावना से इनकार किया है। अब वन विभाग व पशुपालन विभाग को कौए में कोल्ड स्ट्रोक व दूषित भोजन के सेवन की संभावनाएं ज्यादा प्रबल हैं। मंगलवार सुबह बारादरी पर एक और कौवा मृत मिला। जिसको विभागीय की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को भोपाल आनंदनगर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिसीज की रिपोर्ट पशुपालन विभाग और वन विभाग को मिली। इंस्टीट्यूट ने कौओं की मौत का कारण बर्ड फ्लू होने से इनकार किया है। एक के बाद एक कौओं की मौत के बाद अब वन विभाग ने मृत कौए के विसरा सेम्पल उत्तर प्रदेश इज्जतनगर स्थित वेटेनरी रिसर्च इन्सटीट्यूट भेजा गया है। बरेली से रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
पशुपालन विभाग के मेडिकल बोर्ड ने मृत कौवों का पोस्टमार्टम किया है। टीम में डॉ. प्रफूल माथुर, डॉ. आलोक खरे व डॉ. भावना दहिया शामिल हैं। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी सामने आना बाकि है। विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड फ्लू के नेगेटिव आने पर कौओं की मौत का कारण संभवत: कॉल्ड स्ट्रोक और दूषित भोजन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।

न दें दूषित भोजन

आनासागर बारादरी, चौपाटी पर मॉर्निंग वॉक पर आने वाले शहरी पक्षियों के लिए रात का बचा खाना डाल जाते हैं। खाने में मौजूद तेल, मिर्च, मसाले व अन्य केमिकल युक्त पदार्थ पक्षियों के लिए नुकसानदायक होते हैं।

इनका कहना है...
भोपाल से मिली रिपोर्ट में एवियन इनफ्लूएंजा नहीं पाया गया है। विभाग ने बरेली की लैब में जांच के लिए सेम्पल भेजे हैं। संभवत: कौवों की मौत दूषित भोजन खाने से हुए है। उसकी जांच की जा रही है।

सुदीप कौर, उप वन संरक्षक, अजमेर