29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

student election 2019: चुनाव कार्यक्रम तैयार, बस मंजूरी का इंतजार

चुनाव कार्यक्रम पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेज प्राचार्यों से बातचीत भी हुई है। उम्मीद है, कि उच्च शिक्षा विभाग 15 अगस्त के बाद कार्यक्रम जारी करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Aug 2019, 7:44 AM IST

student union election 2019

student union election 2019

अजमेर

कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) सहित छात्र संगठनों (student union) को छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम का इंतजार है। उच्च शिक्षा विभाग कार्यक्रम को अंतिम रूप दे चुका है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की मंजूरी के बाद मतदाता सूची, नामांकन और मतदान तिथि जारी होगी।

read more: student union: शहर में लगाए पोस्टर-बैनर तो होगी कार्रवाई

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव (student union election) होंगे। सोफिया कॉलेज में सिर्फ हैड गर्ल का चुनाव होगा। सभी संस्थाओं (institutes)और छात्र संगठनों (chatr sanghthan)की निगाहें चुनाव कार्यक्रम पर टिकी हैं।

read more: MDSU Ajmer: वाइस चांसलर ने नहीं चलाया दस महीने से पैन

चुनाव कार्यक्रम तैयार

उच्च शिक्षा विभाग छात्रसंघ (chatr sangh) चुनाव कार्यक्रम तैयार कर चुका है। इसे मंजूरी के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के पास भेजा जाएगा। चुनाव कार्यक्रम पर विश्वविद्यालयों (universities) के कुलपतियों और कॉलेज (colleges) प्राचार्यों से बातचीत भी हुई है। उम्मीद है, कि उच्च शिक्षा विभाग 15 अगस्त के बाद कार्यक्रम जारी करेगा।

read more: student election 2019 : अगस्त शुरू, चुनाव कार्यक्रम पर नेताओं की निगाहें

जुटना पड़ेगा संस्थाओं को
लॉ कॉलेज को छोडकऱ अधिकांश संस्थाओं में स्नातक (under graduate) और स्नातकोत्तर (post graduate) कक्षाओं में प्रवेश हो चुके हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुछ विषयों में प्रवेश जारी हैं। उच्च शिक्षा विभाग (higher education dept) के छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम जारी करते ही संस्थाओं को मतदाता सूची (voter list) बनाने में जुटना होगा। इसके अलावा मतपत्रों की छपाई (ballot), मतदाता सूची (voter list) का प्रकाशन, मतदान दलों का गठन और अन्य तैयारियां भी होंगी।

read more: Admission news: स्टूडेंट्स ने भरे एडमिशन फार्म

दिखेगी सियासी ताकत

छात्रसंघ चुनाव कांग्रेस (congress) और भाजपा (bjp) के लिए परीक्षा साबित होंगे। यह सियासी दलों को युवाओं (youth) में अपने प्रभाव का एहसास कराएंगे। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं की चुनाव में सक्रियता दिखनी तय है।

कहां कितने विद्यार्थी (अनुमानित)
एसपीसी-जीसीए-8 हजार

एमडीएस यूनिवर्सिटी-700 (प्रवेश जारी)
राजकीय कन्या महाविद्यालय-2 हजार

सोफिया कॉलेज-2 हजार
दयानंद कॉलेज-1500

संस्कृत कॉलेज-125
श्रमजीवी कॉलेज-125

लॉ कॉलेज-दाखिले जारी

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग