
students admission
सरकारी और निजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रथम वर्ष कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की अंतरिम प्रवेश सूची में शामिल विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के अलावा ई-मित्र पर फीस जमा करा चुके हैं। अब 29 जून को इन्हें सब्जेक्ट और सेक्शन आवंटन का काम होगा।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य कॉलेज में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों की आयुक्तालय से प्राप्त बधाई पत्र, अपलोड किए फार्म की हार्ड कॉपी, मूल टीसी/सीसी, बारहवीं और दसवीं की मूल अंकतालिका की फोटो प्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, बोनस संबंधित मूल प्रमाण और फोटो कॉपी की जांच की गई।
Read More: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 'बापू ' व सरदार पटेल की जीवंत डॉक्यूमेंट्री की लाइब्रेरी पर ताला
अंतरिम सूची में शामिल विद्यार्थी ई-मित्र पर फीस जमा कराने में जुटे रहे थे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित में बुधवार तक फीस जमा कराने की कराने की तिथि बढ़ाई थी। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची गुरुवार को जारी की गई। सभी कॉलेज में जून के अंत तक दाखिलों का दौर चलेगा। निदेशालय 1 जुलाई से शैक्षिक कार्य प्रारंभ करेगा।
यह होंगे आगे के कार्यक्रम (निदेशालय के मुताबिक)
वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-29 जून
शिक्षण कार्य की शुरुआत-1 जुलाई
Published on:
28 Jun 2019, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.