29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव अगस्त में, स्टूडेंट्स को है खास इंतजार

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और उच्च शिक्षा सचिव की मंजूरी के बाद अगस्त के पहले पखवाड़े तक ही जारी किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Jul 2019, 7:44 AM IST

student union election

student union election

अजमेर

कॉलेज शिक्षा निदेशालय सत्र 2019-20 के छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम तैयार करने में जुट गया है। कार्यक्रम तैयार करने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और उच्च शिक्षा सचिव वैभव गालरिया को भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद कार्यक्रम जारी होगा।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होंगे। सोफिया कॉलेज में सिर्फ हैड गर्ल का चुनाव होगा। सत्र 2019-20 की शुरुआत हो चुकी है। छात्र संगठन भी संस्थाओं में विभिन्न मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। उनकी निगाहें छात्रसंघ चुनाव पर टिकी हैं। इनमें भावी नेताओं सहित वरिष्ठ पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हैं।

read more: नहीं पहचान सके चीफ जस्टिस को, फिर मची अफरा-तफरी
अगस्त में होंगे चुनाव

कॉलेज शिक्षा निदेशालय अगस्त में छात्रसंघ चुनाव कराएगा। चुनाव की तिथियां-कार्यक्रम निर्धारित करने का काम प्रारंभ हो चुका है। चुनाव कार्यक्रम पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेज प्राचार्यों से भी बातचीत हो रही है। इसे उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और उच्च शिक्षा सचिव की मंजूरी के बाद अगस्त के पहले पखवाड़े तक ही जारी किया जाएगा।

read more: स्टूडेंट्स चाहते हैं नए कोर्स, नहीं उड़ रही इनकी नींद

जुटना पड़ेगा संस्थाओं को
लॉ कॉलेज को छोडकऱ अधिकांश संस्थाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश जारी हैं। उच्च शिक्षा विभाग के छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम जारी करते ही संस्थाएं मतदाता सूची बनाने में जुटेंगी। इसके अलावा मतपत्रों की छपाई, मतदाता सूची का प्रकाशन, मतदान दलों का गठन और अन्य तैयारियां भी होंगी। छात्रसंघ चुनाव सरकार और सियासी दलों को युवाओं में अपने प्रभाव का एहसास कराएंगे। कहां

कितने विद्यार्थी (अभी प्रवेश जारी)

एसपीसी-जीसीए-8 हजार
एमडीएस यूनिवर्सिटी-700

राजकीय कन्या महाविद्यालय-2 हजार
सोफिया कॉलेज-2 हजार

दयानंद कॉलेज-1500
संस्कृत कॉलेज-150

श्रमजीवी कॉलेज-150

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग