16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलो लूगडो ओढ़ ब्याण म्हारी लग रही प्यारी रे…

बालाजी मेला महोत्सव के दौरान राजस्थानी धमाका रंगारंग कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
kishangarh

किशनगढ़ में बालाजी मेला महोत्सव के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार।

किशनगढ़ में बालाजी मेला महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के अन्तर्गत राजस्थानी धमाका रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने रविन्द्र रंगमंच मैदान पर मनमोहक प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराज गुर्जर समेत केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी, शाहबुद्दीन भुट्टो, रवि जैन, भागचन्द तेवड़ा, देवीसिंह गुर्जर, गणेश गुर्जर जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व उप सभापति राजु बाहेती का माल्यार्पण कर सिरोपा बंधवा स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

गणेश वन्दना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री अनोखी राजस्थानी के साथ कलाकार प्रिया गुप्ता के साथ गायक रतन रावका, कॉमेडियन मोन्टी विग चन्दानी, कॉमेडियन रेणू राधिका एवं मुकेश कलाकारों की टीम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना के साथ हुआ। इसके बाद गायक रतन रांवका ने ओ बजरंग बली को सुमरिए धरी... भजन से हनुमानजी की स्तुति की।

दर्शकों ने भी ठुमके लगाए

कलाकार लक्षिता और रिक्षिता डांस ग्रुप ने म्हारो तो रखवालो तेजाजी महाराज...गीत पर दर्शक झूमते नजर आए। गोल्डन एडवांस डांस ग्रुप ने रंगीलो म्हारो ढोलना-ढोलना...गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अनोखी राजस्थानी ने पीलो लूगडो ओढ़ ब्याण म्हारी लग रही प्यारी रे... ब्याण म्हारी जंच रही एक दम न्यारी रे... गीत पर दर्शकों ने भी ठुमके लगाए। रेणु राधिका व मुकेश किंग की कॉमेडी भी सराहनीय रही।

दर्शकों का किया मनोरंजन

प्रिया गुप्ता ने मेले में लूगडी को फटकारो थारो नैना रो टमकारो गौरी मान मार गयो रे... गीत पर नृत्य किया। मोन्टी चन्दानी ने मिमिक्री की और डायलॉग बोलकर दर्शकों का मनोरंजन किया। ज्ञानेन्द्र सैनी, अशोक पाटनी बडायली वाले, पमेन्द्र जोशी, सुशील दाधीच, चन्द्रप्रकाश सोनी, मनीष राजपुरोहित, मोहित बरडिय़ा, लव सागर, मनीष बंजारा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।