14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती ने चित्तौड़ को दी ‘सजा’, चौधरी महेंद्र को बनाया कोआर्डिनेटर

पार्टी में काफी दिनों से चल रहे घमासान को शांत न कर पाने की सजा चितौड़ को मिली है।

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar

Sep 22, 2016

mayawati

mayawati

अलीगढ़।
बसपा हाईकमान ने आगरा-अलीगढ़ जोन के मुख्य कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ के एक फिर अलीगढ़ मंडल की बागडोर छीन ली। अब अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह होंगे। माना ये जा रहा है कि पार्टी में काफी दिनों से चल रहे घमासान को शांत न कर पाने की सजा उन्हें मिली है।


कार्यकर्ताओ की थी मांग

बसपा की अलीगढ़ इकाई में कुछ दिनों से अंदरूनी घमासान मचा हुआ था। जोन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह को निकाले जाने के बाद से दूसरे कोआर्डिनेटर महेश चौधरी को हटाने के लिए भी कई दिनों तक सियासी गहमागहमी रही। वहीं, कार्यकर्ताओं की स्थानीय जोन कोऑर्डिनेटर की मांग को पूरा करते हुए यहीं के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह को अलीगढ़ का मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर बना दिया है।


संगठन पर पकड़ न बना पाने की मिली सजा

जनपद के कई वरिष्ठ नेता सुनील चित्तौड़ को हटाकर किसी स्थानीय व ईमानदार नेता को उनकी जगह नियुक्त करने की मांग भी कर रहे थे। आठ जुलाई को भी हाईकमान ने आगरा जोन से अलीगढ़ को अलग कर चित्तौड़ का कद घटा दिया था, मगर 29 जुलाई को पुन: अलीगढ़-आगरा जोन एक कर दिया गया। लेकिन एक बार उनके फिर से पर कतर दिए गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन पर पकड़ न बना पाने की सजा उन्हें भुगतनी पड़ी।


मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटेंगे

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने जो भरोसा उन पर किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव की जीत में अलीगढ़ मंडल बड़ी भूमिका निभाएगा। पार्टी में घमासान की बात पर चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा कि हाईकमान के इस फैसले से सभी चीजों पर अब विराम लग गया है। सभी को मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकर्ता एकजुट बहन जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटेंगे।






ये भी पढ़ें

image