प्रयागराज

कौशांबी के बाद प्रयागराज में मंदिर से शिवलिंग चोरी, सांप को भी नहीं छोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही..

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के बाद अब प्रयागराज के अतः सूर्य थाना क्षेत्र में एक मंदिर से शिवलिंग की चोरी का मामला सामने आया है मंदिर से सिर्फ शिवलिंग ही नहीं बल्कि शिवलिंग के पास रखा तांबे का साथ भी उठा ले गए हैं।

less than 1 minute read

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अभी कुछ दिन पहले ही मंदिर से शिवलिंग चोरी करने का मामला सामने आया था जिसमे जिसमें व्यक्ति को मनचाही दुल्हन न मिलने पर व्यक्ति ने शिवलिंग की चुरा लिया था जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लगातार मंदिर से चोरी की घटनाएं थम नहीं लोग मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे एक ऐसा ही मामला आज संगम नगरी के प्रयागराज से आया संगम नगरी प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के पर्वत मोहल्ले में शिव मंदिर से चोरों ने शिवलिंग के साथ पास में रखा तांबे का सांप भी उठा ले गए जब आज सुबह लोग मंदिर में जल चढ़ाने गए तो लोगों ने देखा कि मंदिर में शिवलिंग ही नहीं और शिवलिंग के पास रखा सांप भी नहीं है लोग अचंभित हो गए काफी भीड़ जुटने लगी लोगों में इस बात की बहुत नाराजगी है लोगों ने मामले की लिखित शिकायत अतरसुइया थाने में की है।

मोहल्ले के लोगों ने नशेड़ियो पर जताया शक

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शिवलिंग के बगल में रखा सर्प तांबे का था जो काफी भारी था लोगों ने कहा कि यहां आस-पास के इलाके में नशेड़ी लोग ज्यादा आते हैं तो उन्होंने ही शायद शिवलिंग के साथ सांप को चुरा लिया हो शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है

मामले में अतरसुइया थाना प्रभारी का कहना है कि शिवलिंग की खोजबीन जारी हैं आज रविवार होने से मार्केट की बहुत सारी दुकानें बंद है। बहुत जल्दी दुकानों में लगी फुटेज के माध्यम आरोपियों की पहचान कर शिवलिंग बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
10 Sept 2023 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर