
आजम खान
इलाहाबाद. समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। पहले भू माफिय घोषित हुए, फिर उनकी युनिवर्सिटी में पुलिस घुसी और किताब चोरी का आरोप लगा और अब उनकी सासंदी पर ही बन आयी है। उनके निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में चैलेंज किया गया है, जिस पर हाईकोर्ट सुनवायी कर रहा है।
रामपुर (Rampur) से सपा समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए आजम खां निर्वाचन को चुनौती देने वाली यचिका भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद जया प्रदा की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गयी है। इसमें आजम खान की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में की गयी अभद्र टिप्पणी आदि को आधार बनाया गया है। याचिका में उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गयी है। जया प्रदा के वकील अमर सिंह (Amar Singh) हैं। उन्हीं के जरिये जया प्रदा (Jaya Prada) ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। पहले याचिका लखनऊ खंडपीठ में दायर की गयी थी, जसे प्रधान पीठ में दाखिल करने का आदेश देत हुए कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब इस याचिका में जया प्रदा की ओर से आजम खां के खिलाफ अमर सिंह बहस और जिरह करेंगे।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जया प्रदा ने आजम खान के खिलाफ रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, पर उन्हें आजम से हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव के प्रचार के दौरान आजम खान ने जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी भी की थी, जिसको लेकर आजम खान पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई भी की थी।
By Court Correspondence
Published on:
21 Aug 2019 11:32 am

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
