शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के शाहा उर्फ पीपल गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है एक युवती ने सतीश नामक युवक के ऊपर 10 वर्षों से संपर्क में रहने एवम पांच वर्षो से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया युवती ने बताया कि उसके पेट में 8 माह का बच्चा भी हैं
प्रयागराज: 5 साल तक प्यार के नाम पर छली गई युवती धरने पर बैठी, 8 महीने से कोख में पल रहे बच्चे का क्या होगा, भविष्य शहर के थाना धूमनगंज नियर ट्रिपल आईटी चौराहा के समीप संस्कार रेस्टोरेंट के बगल से एक ऐसा मामला सामने आया है कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे ,राधा देवी नामक एक युवती निवासी लोकीपुर चरवा थाना संदीपन घाट जनपद कौशांबी की युवती ने सतीश कुमार पिता का नाम मूलचंद निवासी शाहा उर्फ पीपल गांव थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज के ऊपर लगातार 5 वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है युवती ने बताया है कि उसके पेट में 8 माह का बच्चा भी है युवती ने बताया कि सतीश मेरे बड़े पापा की लड़की का देवर है मैं उसको 12 वर्षों से जानती हूं
युवती ने बताया कि सतीश मुझसे कई महीनो से बात नहीं कर रहा,मेरे पापा लगातार उसके घर बातचीत करने आते है लेकिन उससे घरवालों का कहना है कि हम आपके बेटी को नहीं रखेंगे, हमसे आपसे कोई मतलब नहीं है
मैं कल रात दोपहर 2 से सतीश के घर शाहा उर्फ पीपल गांव के बाहर बैठी हूं मै कल नजदीकी पुलिस चौकी पीपल गांव भी गई लेकिन वहां पर बैठे पुलिसकर्मियों ने मुझको भगा दिया फिर मैने रात 9:00 बजे 112 नंबर पर कॉल किया फिर 112 पीआरवी में आए पुलिस कर्मी ने मुझको कल थाने आकर तहरीर देने को कहा मैंने उनसे कहा कि मैं कहां रहूंगी रात भर,तो पुलिस कर्मियो ने कहा कि मुझको नहीं पता कि तुम कहां रहोगी, मुझसे पूछ कर तुम आई थी क्या।
अभी मैंने पीपलगांव चौकी से एक एसआई एवम एक कांस्टेबल एवम एक महिला कांस्टेबल को मौके पर भेजा हैं पूछताछ की जा रही हैं जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी_ वरुन कुमार एसीपी धूमनगंज