19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं तुमसे प्यार करती हूं…अब साथ नहीं रह सकते, तुम मर जाओ…वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने किया सुसाइड

Valentine’s Day Suicide Case : वेलेंटाइन डे पर प्रयागराज में एक 17 साल के किशोर ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। किशोर का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था।
2 min read
Google source verification

वेलेंटाइनडे पर किशोर ने किया सुसाइड, PC- X

प्रयागराज : जहां एक ओर वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत के इजहार की कहानियां लिखी जा रही थीं, वहीं संगम नगरी प्रयागराज से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने खुशी के इस दिन को मातम में बदल दिया। जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन में 17 वर्षीय इंटर के छात्र आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन ने कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर प्रेमिका की ओर से लिखा संदेश मिला- 'मैं तुमसे प्यार करती हूं, लेकिन अब साथ नहीं रह सकती… तुम मर जाओ, मुझे कोई मतलब नहीं।' पुलिस नोट की सत्यता की जांच कर रही है।

आठ महीने पुराना रिश्ता, अचानक बढ़ा तनाव

अमन एनडीए की तैयारी कर रहा था और हॉकी खिलाड़ी भी था। उसके पिता होमगार्ड हैं, जबकि चाचा यूपी पुलिस में तैनात हैं। परिवार का कहना है कि कोचिंग के दौरान उसकी पहचान प्रतापगढ़ की एक युवती से हुई थी, जो पास के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच करीब आठ महीनों से संबंध थे।

परिजनों का आरोप है कि हाल के दिनों में युवती का किसी और से संपर्क बढ़ गया था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होने लगा। बहन निधि का दावा है कि कुछ दिन पहले युवती के दोस्तों ने अमन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी।

‘ब्लैकमेल’ और उकसावे के आरोप

परिवार का आरोप है कि युवती अमन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। मामा धीरेंद्र प्रताप गिरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि शव की स्थिति संदिग्ध लग रही थी, इसलिए वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने जॉर्जटाउन थाने में तहरीर देकर युवती और उसके साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, बरामद नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग