प्रयागराज

IMD Rain Alert: गर्मी जाओ भूल, मौसम बनेगा सुपर कूल, 2 घंटे बाद झमझमा के होगी बारिश

IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश रुकने के बाद उमस ने अपना कब्जा जमा लिया है। इस बीच चिपचिपी गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। अब मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक 10 जिलों के लिए कहीं भारी तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Weather update: राजस्थान में होगी भारी बारिश, 20 जिलों में अलर्ट

IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश रुकने के बाद उमस ने अपना कब्जा जमा लिया है। इस बीच चिपचिपी गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। अब मौसम विभाग ने रात 10 बजे तक 10 जिलों के लिए कहीं भारी तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज रात 10 बजे तक यूपी के सिद्घार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्‍ती में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। डॉ. अतुल ने बताया कि 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे हवा में नमी आने पर भारी बारिश की संभावना बनेगी।

दरअसल मानसून ट्रफ लाइन गुना होते हुए गुजर रही है। यह गुना के ऊपर स्थित हो गई। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से हवा में नमी नहीं आ रही है। एक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है, लेकिन इसका असर दक्षिण व पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर है। इसलिए आसमान साफ हो गया है।

शहर में सुबह से ही तेज धूप हो गई थी। जैसे दिन गुजरा, वैसे गर्मी बढ़ गई। मानसून आगमन के बाद पहली बार शहर ने भीषण गर्मी का सामना किया है। ग्वालियर गर्मी के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा है।

Published on:
22 Jul 2023 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर