शहर पश्चिमी के नव सृजित थाना एयरपोर्ट के बजहा गांव में अतीक अहमद के बेहद करीबी कहे जाने वाले गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान जिनकी कोरोना कॉल में मृत्यु हो गई थी। गुलफुल प्रधान बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में नामजद भी था। पिछले वर्ष इनके भी घर में बुलडोजर चला था। एवम अप्रैल माह में प्रवर्तन निदेशालय ने अतीक के करीबियों के रेड मारा था, उसमे गुलफुल का बेटा वदूद अहमद उर्फ बद्दू पासी भी शामिल था।
प्रयागराज:माफिया अतीक अहमद नहीं रहा, लेकिन उसके गुर्गों का खेल अभी जारी है। ऐसा ही एक मामला एयरपोर्ट के बजहा गांव में सामने आया है। यहां अतीक के करीबी शूटर गुलफुल के बेटे जैद के घर सजी जुए की फड़ में अपराधियों का जमावड़ा हुआ। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
बजहा गांव निवासी गुलफुल उर्फ रफीक प्रधान अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य था, जिसकी कोराेना काल में मौत हो गई। वह बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में भी नामजद हुआ था। वर्ष 2021 में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में उसके घर पर भी बुलडोजर चला था। 12 अप्रैल को अतीक के जिन करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था, उनमें गुलफुल का बेटा वदूद भी शामिल था।
अब उसके दूसरे बेटे के घर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में घर के भीतर जुए की फड़ सजी और वहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गुलफुल के बेटे जैद के घर का बताया जा रहा है, जो एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बजहा गांव में है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में कई लोग ताश के पत्ते और नोट फेंकते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के आधार पर ही पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि आए दिन झगड़ा मारपीट होने से इलाके के लोग परेशान हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की ओर से दबिश दी गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। डीसीपी नगर दीपक भूकर की ओर से जानकारी दी गई कि थाना प्रभारी को उक्त स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया है।