प्रयागराज

Allahabad news:8.5 लाख से अधिक बच्चो को प्रयागराज में दी जाएगी पल्स पोलियो कि खुराख 5 वर्ष तक के बच्चो को दी जाएगी 2बूंद जिन्दगी की

प्रयागराज जिले में 28 मई से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूँद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा हैं।

less than 1 minute read
बच्चो को दी जाएगी 2बूंद जिन्दगी की

अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता बुलावा टोली के माध्यम से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथ पर बुलवाकर दवा पिलाई जाएगी । उन्होंने बताया कि इस अभियान में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों को लगाया गया है। जिससे दवा पीने से कोई बच्चा वंचित न रहने पाए।

बूथ दिवस के दिन 28 मई को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी पोलियो बूथ लाकर शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी और जो बच्चें दवा पीने से छूट जाएंगे उन्हें अगले 5 दिनों तक घर-घर जाक स्वास्थ्य टीम दवा पिलाने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान की समीक्षा प्रतिदिन शाम को 5:00 बजे जिले के सभी विकास खंडों पर की जाएगी।

लक्ष्य
प्रयागराज जनपद में 859978 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 3397 बूथ बनाए जाएंगे। घर-घर विजित करने के लिए 2022 टीमों का गठन किया गयाb जो 1063576 घरो तक पहुँच बनाने का लक्ष्य है।अभियान के लिए 60 मोबाइल टीम बनाई गई है।इसके अतिरिक्त 57 ट्रांजिट टीमों का गठन भी किया गया है।अभियान के लिए सुपरवाइज़रों को लगाया गया है।

Published on:
26 May 2023 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर