UP Weather Update: यूपी में कल से झमाझम बारिश होगी। 34 जिलों में झमाझम बारिश होगी। आसमान बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोगों को भारी बारिश का इंतजार है।
UP Weather Update: लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार से बादलों का लुकाछिपी खेल रहे हैं। सुबह बादल छाए रहे। तीन दिन से आसमान साफ हो गया। तेज धूप की वजह से किसानों की फसल सूख रहा है। दोपहर में धूप चढ़ने के साथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में उमस बढ़ने के भी आसार हैं। शुक्रवार सुबह से ही सूरज अपनी तपिश के साथ फुल फार्म में है। इसके चलते गर्मी बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश और गुजरात में है मॉनसून
बधुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मानसून अभी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में है। वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून की एक टर्फ लाइन होती है, जो अभी मध्य प्रदेश के पास नजर आ रही है। इसकी वजह से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तो अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश से अभी यह लाइन बहुत दूर है। ऐसे में जब मानसून नॉर्दन भाग पर पहुंचेगा तब बारिश की संभावना बनेगी।