पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के बाद उनकी जेठानी शुभ्रा मौर्या ने पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।अध्यापिका शुभ्रा ने जीएसटी कार्यालय में कार्यरत अपने पति विनोद समेत ससुराल वालो के खिलाफ धूमनगंज थाना में मारपीट एवम प्रताड़ना के संबंध में एफआइआर दर्ज कराई है। शुभ्रा ने थाना में 13 जुलाई को लिखित शिकायत दी थी। इसके पहले ज्योति ने भी पति आलोक पर भी प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
शुभ्रा बोली- इंटेलिजेंस अधिकारी बताकर की थी शादी
कालिंदीपुरम निवासी शुभ्रा शिक्षिका हैं। आरोप है कि उनके पति जीएसटी में कार्यरत हैं, लेकिन शादी से पहले खुद को इंटेलिजेंस अधिकारी बताया था। यह भी आरोप है कि विनोद मौर्या अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। इससे परेशान शुभ्रा ने रविवार को धूमनगंज थाने में तहरीर दी है।
ज्योति मौर्य ने भी लगाए थे पति पर गंभीर आरोप
इससे पहले ज्योति मौर्य ने पंचायती राज विभाग प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत पति आलोक समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। ज्योति ने अदालत में तलाक के लिए भी मुकदमा किया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होनी है।
मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे: प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज
इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि शुभ्रा मौर्य की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आगे की कार्यवाही चल रही है। फिलहाल आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अभी गिरफ्तारी की कोई बात नहीं है। ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्या का भी लगभग मिलता जुलता आरोप है। कुछ बाते भिन्न हैं, उसकी भी जांच की जाएगी।