प्रयागराज

आनन-फानन युवती का किया अंतिम संस्कार, करंट से मौत बताया था कारण, अब 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

चार जुलाई को हुईं थी युवती की मौत पिता ने जिलाधिकारी से मिलकर कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवम बिजली विभाग के अफसरों पर जबरजस्ती बिना पोस्टमार्टम करवाए अन्तिम संस्कार करवाने का आरोप लगाया  

less than 1 minute read

प्रयागराज के कौड़िहार क्षेत्र से एक ऐसा वाक्या सामने आया कि 20 दिन पहले होलागढ़ विकासखंड के सुल्तानपुर अकबर पंडित का पूरा गांव निवासी मोतीलाल सरोज की 10 वर्षीय बेटी पुष्पा करंट की चपेट में आ गई थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुष्पा के शव को नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेसर घाट पर दफनाया गया था। डीएम के आदेश पर सोमवार को शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बता दें कि जिलाधिकारी की चौखट पर मोतीलाल सरोज ने परिजनों संग पहुंचकर बताया कि करंट की चपेट में आने से मेरी बेटी पुष्पा की मौत चार जुलाई को हुई थी पुष्पा की मौत से आहत मोतीलाल सरोज ने डीएम के समक्ष आरोप लगाए की बेटी की मौत के बाद कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने मेरे ऊपर दबाव बनाकर शव का अंतिम संस्कार कुरेसर घाट पर करवा दिया। पीड़ित की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दे दिया। डीएम संजय कुमार खत्री के आदेश पर सोमवार को एसीपी सोरांव शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में कुरेसर घाट पर दफनाए गए शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Published on:
25 Jul 2023 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर