8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ जब प्रिंसिपल ने स्कूल में बैठाकर 84 बच्चों के खुद ही काटे बाल, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव का शोर है तो कहीं अजीबोगरीब कारनामें करके सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है यूपी के हापुड़ जिले का। जहां पर एक स्कूल के प्रिंसिपल ने किसी कारण अचानक बच्चों का स्कूल परिसर में बैठाकर बाल काटे। आइए जानते हैं खास वजह...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 2 Mar 2022, 5:05 PM IST

ऐसा क्या हुआ कि प्रिंसिपल ने स्कूल में बैठाकर 84 बच्चों के खुद ही काटे बाल, जानिए वजह

ऐसा क्या हुआ कि प्रिंसिपल ने स्कूल में बैठाकर 84 बच्चों के खुद ही काटे बाल, जानिए वजह

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चल रहे एक स्कूल से अजीबोगरीब बात सामने निकल कर आईं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने अनुशासनहीनता का हवाला देकर 84 छात्रों के बाल खुद ही काट दिए। प्रधानाचार्य ने बात करते हुए कहा कि बच्चों को कई बार लगातार बाल छोटा रखने को कहा गया और बड़े बाल रखने वाले बच्चों को भी कई बार बाल कटवाने को कहा गया था, जब यह बच्चे जब बात नहीं सुनी तो स्कूल में उनका बाल काटने का निर्णय लिया और स्कूल में प्रेयर होने के बाद परिसर में बैठाकर 84 बच्चों का बाल खुद से काट दिया।

अनुशासनहीनता बनी मुख्य वजह

जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए विद्यालय में लंबे बाल रखने वाले 84 छात्रों के बाल प्रधानाचार्य ने खुद दी काट दिए है। स्कूल में इस तरह से जबरन बाल काटे जाने से बच्चों में नाराजगी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों से कई बार बाल कटवाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके साथ प्रिंसिपल के इस रवैये से जहां एक तरफ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बच्चों ने परिजनों से नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद संघमित्रा ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, अब होगा असली जंग

विद्यालय में लंबे बाल रखकर आना है मना

जानकारी के अनुसार यूपी के पश्चिम जिला जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार यादव ने विद्यालय में लंबे बाल रखकर आने वाले कुछ छात्रों को बार-बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी बच्चे बालों को नहीं कटवा रहे थे। जब छात्रों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहे थे। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सोमवार की सुबह प्रार्थना के बाद ऐसे ही 84 छात्रों को विद्यालय के मैदान में रोक लिया और उसके बाद सभी बच्चों का बाल खुद काट दिए। प्रिंसिपल ने लंबे बाल खुद ही कैंची लेकर काट दिए और सभी दुबारा बड़े बाल न रखने का सलाह दिया।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: जाने क्यों सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह और संदीप यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा, बढ़ सकती है मुश्किलें, छह बीएलओ पर गिरी गाज

स्कूल प्रेयर में बाद काटे बाल

प्रिंसिपल ने प्रार्थना के बाद विद्यालय के ग्राउंड पर बच्चों को रोका और कैची लेकर बाल काटना शुरू कर दिया। मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन के दृष्टिगत यह कार्य किया गया है। पिछले कई दिनों से विद्यालय आने वाले छात्रों को छोटे बाल कटाने के लिए बार-बार चेताया जा रहा था। इसके बाद सोमवार को प्रार्थना के बाद विद्यालय के ग्राउंड पर 84 छात्रों के बाल काट दिए हैं। हापुड़ के पिलखुवा स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की इस अनोखी सज़ा से छात्रों में हड़कंप मच गया है।