8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद संघमित्रा ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, अब होगा असली जंग

पिता पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्या अब बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने पार्टी पर जमकर निशाना साधा है और 2022 के चुनाव को लेकर जनता से बड़ा ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुशीनगर के बेटियों और महिलाओं से अपील भी कर दिया है। जो शांति की बात करते हैं अब उनको आईना दिखाने का समय आ गया है। झूठी पार्टी को अब 03 मार्च को सबक सिखा देना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 1 Mar 2022, 11:38 PM IST

UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद संघमित्रा ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, अब होगा असली जंग

UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्या पर हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद संघमित्रा ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, अब होगा असली जंग

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके समर्थकों के काफिले पर हमला किया गया। हमले की वजह से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और सैकड़ों गाड़ियों को तोड़ दिया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने हमले का आरोप। स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के साथ धरने करवाया है। समाजवादी पार्टी से कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र चुनाव मैदान में है। यह मामला उसी क्षेत्र का है। जानकारी मिली है कि कुशीनगर से फाजिलनगर के बीच रोड शो के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला किया गया। कुशीनगर के खलवा पट्टी में मारपीट का आरोप। बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा पर हमले का आरोप। इस हमले को लेकर समाजवादी प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या ने सीधे भाजपा पर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: जाने क्यों सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह और संदीप यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा, बढ़ सकती है मुश्किलें, छह बीएलओ पर गिरी गाज

बेटी का फूटा भाजपा पर आक्रोश

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले की जानकरी मिलते ही उनकी बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा मेरे पिता पर हमला किया गया और गाड़ियों को तोड़ा गया गया है। इसके लेकर मीडिया चैनेल पर बयान देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी के नेतृत्व सीधे कहा कि शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करने वाले भाजपा ने मेरे पिता पर हमला किया करवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सिर से खून बह रहा है। BJP शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करती है। BJP प्रत्याशी ने मेरे पिता पर हमला किया। फाजिलनगर के लोग सबक सिखाएंगे। हुड़दंगियों को जनता सबक सिखाएगी। इसके मैं यहां की बहन- बेटियों से यह अपील करती हूँ कि छठवें चरण का मतदान अब यहां होने वाला है तीन मार्च को फाजिलनगर में स्वामी सिर ऊंचा होगा।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच क्यों छिड़ा है 'सोशल मीडिया युद्ध', दोनों एक दूसरे को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने वजह

मेरे ऊपर हमले का किया गया प्रयास

भाजपा सांसद संघमित्रा ने कहा कि जब मैं भाजपा की सांसद हूँ और मुझे को घेरा गया तो भारतीय जनता पार्टी में बेटियों की इज्ज़त प्यारी नहीं है। अब भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाना का समय आ गया है।