25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमेश पाल हत्याकांड के 47 सेकेंड.. कार रुकने से बम फेंकने तक क्या-क्या हुआ?

Prayagraj Hatyakand: बाइक पर आए हमलावरों ने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने से फरार होने तक महज 47 सेकेंड लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 25 Feb 2023, 3:19 PM IST

umesh Pal

प्रयागराज हत्याकांड में मारे गए उमेश कुमार (दायें)

विधायक रहे राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को प्रयागराज में हत्या कर दी गई। उनके सिक्योरिटी के लिए 2 गनर भी दिए गए थे। हमले में उनके एक गनर की भी जान गई है। उनकी हत्या की वारदात को हमलावरों ने 47 सेकेंड में अंजाम दिया है।

उमेश पाल के ऊपर दिनदहाड़े उनके घर के सामने गोलियां बरसाई गईं। उमेश पर हमला तब हुआ जब वो कोर्ट से घर लौटे थे। उमेश के घर के सामने लगे एक CCTV में उन पर हमले की वारदात रिकॉर्ड हुई है।


4 बजकर 56 मिनट पर लौटे थे उमेश
24 फरवरी की शाम 4 बजकर 56 मिनट पर उमेश की सफद रंगी की कार धूमनगंज में उनके घर के सामने आकर रुकी। उमेश दरवाजा खोलकर अभी गाड़ी से ठीक से नीचे भी नहीं उतरे थे कि बाइक पर आए शख्स ने गोली चलाई। पहली गोली सीसीटीवी में 4 बजकर 56 मिनट 28 सेकेंड पर चली।

उमेश के गनर कार से उतरते तब तक एक और बाइक पर आ चुके थे। इन्होंने गनर पर भी गोली चला दी। दे दनादन गोलियां चल रही थीं। उमेश और दोनों गनर को गोलियां लग रही थीं तो दीवारों से भी बुलेट टकरा रही थीं।

उमेश पर बम भी फेंका गया
गोलियां लगीं तो उमेश घर की तरफ भागे, तभी एक हमलावर ने बम फेंका। सीटीवीटी में जब तक 4 बजकर 57 मिनट और 15 सेकेंड होते हमलावर दूसरे बम से उमेश पाल पर हमला करने के बाद अपनी बाइकों पर बैठ फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड पर विधानसभा में बोले CM योगी, अतीक अहमद को सपा ने पाला

पहली गोली चली 4 बजकर 56 मिनट 28 सेकेंड पर हमलावर फरार हुए 4 बजकर 57 मिनट 15 सेकेंड पर। सिर्फ 47 सेकेंड में हमलावर वारदात को अंजाम दे चुके थे। हादसे के बाद बदहवाश परिजन उमेश को लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन उनकोे बचाया ना जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उमेश और उनके एक गनर को मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग