5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसव के दौरान नर्स की मौत पर प्रयागराज के एसआरएन में परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

एसआरएन प्रयागराज में नर्स शशिकला तैनात थी। प्रसव के दौरान परिजनों ने उसे एसआरएन में ही भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
crying_in_srn_hospital.jpg


प्रयागराज। जिले के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में शशिकला बतौर नर्स के पद पर तैनात थी। प्रसव के दौरान परिजनों ने उसे वहीं पर भर्ती किया। उनका आरोप है कि शशिकला की प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थी। डॉक्टरों ने उसके साथ लापरवाही की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एसआरएन में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

पूरी तरह स्वस्थ है बच्चा
डॉक्टरों ने बताया कि शशिकला को पांच दिन पहले एसआरएन अस्पताल में लाया गया था। जांच के दौरान उसमें चिकनगुनिया के लक्षण मिले थे। दो दिन पहले आपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बाद नर्स की हालत खराब होने लगी। परिजन उसको यहां से लेकर चले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। वहां भी आराम नहीं मिलने पर फिर उसे एसआरएन अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान नर्स की मौत हो गई।