3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के डेढ़ महीने बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, B.Sc. नर्सिंग कर रही थी विवाहिता 

सोनम का विवाह 4 मार्च 2024 हुआ था। वह बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। उसके नाना अमीलाल ने बताया कि

2 min read
Google source verification

अलवर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत राठ नगर के पास एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका सोनम (21 ) पुत्री सतीश कुमार मेघवाल मीरका बसई की रहने वाली थी। उसका विवाह अलवर के गणपति विहार में मनोज कुमार (20 ) पुत्र देबूराम से हुआ था। जो पटना में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार सोनम पीहर से अपने नाना एएसआई अमीलाल से मिलने की कहकर पुलिस लाइन अलवर के लिए घर से निकली थी। इस बीच उसने राठ नगर के समीप ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पिछले महीने ही हुई थी शादी

मृतका सोनम का विवाह 4 मार्च 2024 हुआ था। वह बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। उसके नाना अमीलाल ने बताया कि विवाह के समय ससुरालवालों ने किसी तरह के दहेज की कोई मांग नहीं की थी, लेकिन उन्होंने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए। इसके कुछ दिन बाद ही सोनम का पति उससे कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगा।

Story Loader