scriptशादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, मामला दर्ज | Alwar News: Woman raped in Rajasthan | Patrika News
अलवर

शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक विवाहिता का यौन शोषण करता रहा।

अलवरJan 24, 2020 / 09:53 am

Santosh Trivedi

14-year-old minor gang-raped in Khandwa

14-year-old minor gang-raped in Khandwa

अलवर। शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक विवाहिता का यौन शोषण करता रहा। शादी से इनकार करने पर महिला ने इस्तगासे के माध्यम से युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि एनईबी थाना इलाके में किराए पर रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है कि उसका विवाह दौसा जिले के बसवा में हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। पति उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था।

राजगढ़ हाल ब्रह्मपुरी दिल्ली निवासी मामा ससुर का लड़का उनके घर आता जाता था। दो साल पहले मामा ससुर का लड़का उसे शादी का झांसा देकर अलवर ले आया। एनईबी इलाके में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोपी वर्तमान में दिल्ली रहता है। 10 दिसम्बर को वह दिल्ली से आया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो