महिला का आरोप है कि युवती ने पहले तो उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की फिर फोन कर 3 युवकों को और बुला लिया। इसके बाद खुद ने ही पुलिस को भी फोन कर बुला लिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिनके सामने ही युवती ने उसे धमकाते हुए थप्पड़ मार दिया, लेकिन पुलिसकर्मी उनके सामने थप्पड़ नहीं मारने की बात कहते रहे।