2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े पांच हजार लीटर अवैध वॉश की नष्ट

पांच भट्टियां भी तोड़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 1 Apr 2024, 12:47 AM IST

साढ़े पांच हजार लीटर अवैध वॉश की नष्ट

साढ़े पांच हजार लीटर अवैध वॉश की नष्ट

आबकारी विभाग व बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच हजार लीटर अवैध वॉश नष्ट कर पांच भट्टियां नष्ट की है।
जिला आबकारी अधिकारी बहरोड़ गिरिवर शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए बहरोड़ सदर थाना पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कांकरा मोहम्मदपुर,जखराना, जटगांवडा गांवों में दबिश देकर साढ़े पांच हजार लीटर अवैध वॉश के साथ ही पांच भट्टियां नष्ट की है। इस दौरान आबकारी बहरोड़ निरीक्षक रमेश गुर्जर, सदर थाने के एएसआई सुरेश कुमार, हैड़ कांस्टेबल जनार्दन यादव सहित आबकारी विभाग का जाब्ता मौजूद रहा।

इधर, नीमराणा थाना पुलिस ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब सात लाख रुपए की अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए उपयोग में ली जाने वाली वॉश नष्ट की है। इस दौरान नीमराणा थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।