scriptपिनान: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में पीछे से घुसी कार  | Patrika News
अलवर

पिनान: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में पीछे से घुसी कार 

दिल्ली मुम्बई सुपर एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना बेलगाम होती जा रही है।

अलवरApr 29, 2024 / 02:14 pm

Rajendra Banjara

दिल्ली मुम्बई सुपर एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना बेलगाम होती जा रही है। आपको बता दे कि प्रथम फेज दिल्ली से भाडारेज-दौसा तक शुरू हुए सुपर एक्सप्रेस वे को 14 माह बीत चुके हैं। बीते चौदह माह में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। दुर्घटना का ग्राफ ज्यादातर मौजपुर व बांदीकुई क्षेत्र में बढ़ा है। आज यूपी से आ रहे कार सवार तीन लोग दुर्घटना में घायल हो गए। इस कार दुर्घटना में संदीप गुप्ता, रीना गुप्ता व मोहम्मद हनीफ घायल हो गए।

घालयो उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार ये लोग अपने बच्चों से मिलने जयपुर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 कार आगे चलते ट्रक में जा घुसी। जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था और गनीमत ये रहे की इनकी जान बच गई। बढ़ती दुर्घटना के आकड़े से नेशनल हाई ओथ्रयेरेटी बेखर नजर आ रही है। 

Home / Alwar / पिनान: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में पीछे से घुसी कार 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो