आज यह महल होटल में तब्दील है तथा कई एकड़ भूमि पर चकाचौंध सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाओं से वर्ल्ड हेरीटेज सेंटर की सर्वश्रेष्ठ होटल की गिनती में सम्मिलित हो अनेक पुरस्कार प्राप्त कर विश्व के नक्शे पर छाया हुआ है।किला के इतिहास व प्राचीन भव्यता को देखने देसी विदेशी पर्यटकों का मेला लगा रहता है। यह किला राजस्थान की पुरानी और नई वास्तुशैली का मिश्रण है। यह किला पर्यटकों के लिए खुला है। यहां अंतर्राष्ट्रीय लेखक कॉन्फ्रेंस, अर्थशास्त्रियों की कॉन्फ्रेंस,देसी विदेशी पर्यटकों की शादियां, अभिनेताओं की शूटिंग,राजदूत सम्मेलन सहित देशी- विदेशी नेताओं का आना-जाना रहता है।