आज रात को लगभग 10.30 बजे माता जानकी व जगन्नाथ जी का वरमाला महोत्सव होगा। मेले के अलवर पर जिला प्रशासन की ओर से 18 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु रूपबास में माता जानकी व जगन्नाथ जी के दर्शनों के लिए जांएगे। दिन भर मेला भरेगा। 19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ माता जानकी के साथ रथयात्रा के रूप में वापस लौटेंगे।
मेले की व्यवस्था जिला प्रशासन ने संभाली हुई हैं। मंदिर परिसर में पुलिस, स्काउट गाइड सुरक्षा का काम संभाल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से मेले पर निगरानी रखी जा रही है। विवाह के लिए बुधवार को माता जानकी की सवारी सुबह 8 बजे पुराना कटला जगन्नाथ मंदिर से रवाना होकर रूपबास पहुंची। इसमें कंपनी बाग के फूलों की माला व मंदिर कमेटी की चांदी की वरमाला विशेष होगी। रूपबास के श्रद्धालु माता जानकी का कन्यादान करेंगे। आज रथ यात्रा में 1100 महिलाओं की कलश यात्रा निकली।