3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: युवा महोत्सव में अव्यवस्थाओं का आलम… परेशान हुए युवा, जताई  नाराजगी

अलवर में आयोजित होने वाले ‘युवा महोत्सव’ में अव्यवस्थाओं का आलम छाया हुआ है।

Google source verification

अलवर में आयोजित होने वाले ‘युवा महोत्सव’ में अव्यवस्थाओं का आलम छाया हुआ है। इस महोत्सव को “विकसित भारत” जैसे महत्वाकांक्षी विषय पर आधारित कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन लगातार तारीख और स्थान बदलने की वजह से यह आयोजन अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। 6 दिसंबर को अलवर के बीएड कॉलेज में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम स्थानगीत कर दिया गया और तारीख फिर से बदल दी गई है। अलवर के कोने-कोने से आए युवा जो नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अपनी ड्रेस और इंस्टूमेंट्स बुक कराकर पहुंचे थे, उन्हें इस असुविधा का सामना करना पड़ा। कई प्रतिभागी जोश और उत्साह से भरकर अपनी तैयारी के साथ पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम नहीं होने से निराश हैं।