scriptकोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आया दूसरा निगमकर्मी भी पॉजिटिव, शहर का एक अन्य युवक भी पॉजिटिव | Covid-19: 2 corona positive found in Ambikapur, including Nigam worker | Patrika News
अंबिकापुर

कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आया दूसरा निगमकर्मी भी पॉजिटिव, शहर का एक अन्य युवक भी पॉजिटिव

Covid-19: अंबिकापुर शहर में आज मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, आए दिन यहां मिल रहे कोरोना मरीज, 4 डिस्चार्ज होकर लौटे घर

अंबिकापुरJul 14, 2020 / 06:06 pm

rampravesh vishwakarma

कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आया दूसरा निगमकर्मी भी पॉजिटिव, शहर का एक अन्य युवक भी पॉजिटिव

Patients discharged

अंबिकापुर. सरगुजा में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों (Covid-19) का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब हर दिन यहां संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें 90 प्रतिशत पॉजिटिव अंबिकापुर शहर के हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक निगम कर्मचारी है, जबकि दूसरा सदर रोड निवासी एक युवक है।
निगमकर्मी पूर्व में पॉजिटिव मिले निगमकर्मी के संपर्क में आया था। निगमकर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद निगम को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अधिकांश लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे खोल दिया गया है। इसी बीच एक और निगमकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid-19) आने से मामला गड़बड़ा गया है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर शहर में पिछले 10 दिन के भीतर 31 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल स्टूडेंट से लेकर अन्य शामिल हैं। सप्ताह भर से जो संक्रमित मिल रहे हैं, वे पॉजिटिव के संपर्क में आए लोग हैं। अधिकांश लोग एक ही परिवार के शामिल हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को दो और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। इनमें एक निगम के राजस्व विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी है। वह 6 दिन पूर्व मिले राजस्व विभाग के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। गौरतलब है कि पूर्व में मिला निगमकर्मी अपने पिता के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था।
बाद में उसके पिता की मौत रायपुर एम्स में हो गई थी। वहीं निगमकर्मी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित (Covid-19) पाया गया है। इसके अलावा शहर के सदर रोड निवासी 38 वर्षीय एक और युवक पॉजिटिव मिला है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

95 निगमकर्मियों का लिया गया है सैंपल
निगमकर्मी के पॉजिटिव (Covid-19) पाए जाने के बाद महापौर-आयुक्त समेत 95 निगकर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। इनमें से 41 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जिन कर्मचारियों का रिपोर्ट निगेटिव आया है, उन्हें ही निगम में आकर काम करने की अनुमति दी गई है।

4 लोगों ने दी कोरोना को मात
इधर मंगलवार को शहर में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले, उधर कोविड अस्पताल से 4 मरीज डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज संक्रमितों में किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल स्टूडेंट में 22 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवती शामिल हैं। दोनों को 4 जुलाई को भर्ती किया गया था।
इसके अलावा शहर के सत्तीपारा निवासी 19 वर्षीय युवक व सीतापुर निवासी 21 वर्षीय युवक शामिल हैं। अब कोविड अस्पताल में 33 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें सरगुजा के 29, कोरिया जिले के 3 तथा बलरामपुर जिले का एक संक्रमित है।

Home / Ambikapur / कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आया दूसरा निगमकर्मी भी पॉजिटिव, शहर का एक अन्य युवक भी पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो