scriptDhanteras 2021: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये 1 घंटे 51 मिनट है सबसे शुभ | Dhanteras 2021: Most auspicious time to buy gold-silver on dhanteras | Patrika News
अंबिकापुर

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये 1 घंटे 51 मिनट है सबसे शुभ

Dhanteras 2021: 2 नवंबर को है धनतेरस, इस दिन की जाती है भगवान धन्वंतरी (Lord Dhanwantari) व मां लक्ष्मी (Mother Laxmi) की पूजा, अलग-अलग सामान खरीदने के लिए अलग-अलग टाइमिंग है निर्धारित, बर्तन खरीदी के लिए शाम के वक्त 1 घंटे का है शुभ मुहूर्त (Auspicious Muhurat)

अंबिकापुरNov 01, 2021 / 04:32 pm

rampravesh vishwakarma

Auspicious Muhurat

Dhanteras 2021

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन हर घर में कुछ न कुछ वस्तुओं की खरीदी की जाती है, इस दिन की गई खरीददारी को शुभ माना जाता है। ऐसे मान्यता है इस दिन जो भी वस्तुएं खरीदी जाती हैं उसमें सालभर में 13 गुना की बढ़ोतरी होती है।
जिस तरह पूजा करने का शुभ मुहूर्त होता है उसी तरह शुभ मुहूर्त (Auspicious Muhurat) में खरीदारी की जाए तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। इस धनतेरस सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए शाम के वक्त 1 घंटे 51 मिनट का समय सबसे शुभ है।

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी, मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शुभ मुहूर्त में पूजन से घर में सुख-समृद्धि आती और परिवार खुशहाल रहता है।
Lord Dhanwantari
IMAGE CREDIT: Laxmi Puja
इस साल 2 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras 2021) है जबकि 4 नवंबर को दिवाली। जिस तरह देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त होता है उसी तरह धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना काफी शुभ माना गया है।

Dhanteras 2021: आखिर क्यों मनाते हैं धनतेरस, इस दिन पीली धातु खरीदना होता है शुभ, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त


सोना-चांदी खरीदने का ये है शुभ मुहूर्त
यदि इस धनतेरस (Dhanteras 2021) आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शाम 6 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है। वहीं यदि बर्तन व अन्य चीजें खरीदना चाहते हैं तो शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक शुभ समय है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
Dhanteras 2021
IMAGE CREDIT: Dhanteras
सालभर में 13 गुना की होती है बढ़ोतरी
धनतेरस के दिन वैसे तो कोई भी नई वस्तु खरीदना बेहद शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी वस्तुएं खरीदी जाती हैं उसमें सालभर में 13 गुना की वृद्धि होती है।

Diwali 2021: इस दिवाली बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, जानें मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन अपनी-अपनी क्षमता के हिसाब से कार, मोटर साइकिल और जमीन व मकान भी खरीदते हैं।

Home / Ambikapur / Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये 1 घंटे 51 मिनट है सबसे शुभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो