कश्मीर के कट्टरपंथियों ने पंडितों के बाद अब सिखों को अपने टॉरगेट पर लिया, कश्मीर छोडऩे की दी जा रही है धमकियां

कांग्रेस के रवनीत सिंह ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत में गड़बड़ियां फैला रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सिखों को खतरा पैदा हो गया है।

less than 1 minute read
Aug 12, 2016

पाकिस्तान पर भारत में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में बुधवार को एक कांग्रेस सदस्य ने कहा कि कश्मीर से हिंदू पंडितों को विस्थापन के लिए मजबूर किए जाने के बाद अब वहां रह रहे सिखों को भी बाहर निकाला जा रहा है। कश्मीरी कट्टरपंथी अब सिखों को भी कश्मीर छोडऩे की धमकियां दे रहे हैं।

कांग्रेस के रवनीत सिंह ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत में गड़बड़ियां फैला रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सिखों को खतरा पैदा हो गया है। पहले वहां से हिंदू पंडितों को अपने घरबार छोड़ने को मजबूर किया गया और अब सिखों को कश्मीर से बाहर निकाला जा रहा है।


उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पंजाब में लगातार सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली घटनाएं हो रही हैं। सिंह ने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता को पंजाब में निशाना बनाया गया। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में था।

(प्रतीकात्मक चित्र)


Published on:
12 Aug 2016 06:55 am
Also Read
View All