आगरा

रैली के दौरान भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा देश में रहना है तो जय श्री राम बोलना पड़ेगा…

  शहर के कोठी मीना बाजार में आज 23 जनवरी, 2020 को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली है।

less than 1 minute read
Jan 23, 2020
rally

आगरा। शहर के कोठी मीना बाजार में आज 23 जनवरी, 2020 को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली है। रैली में संबोधन के दौरान अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि इस देश में अल्लाह अल्लाह नहीं चलेगा। इस देश में रहना है तो जय श्री राम बोलना पड़ेगा। इस देश की सेवा इसी देश की मां से जन्मा से बेटा करेगा, किसी विदेशी महिला से जन्मा बेटा नहीं करेगा। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज जेपी नड्डा अपनी पहली रैली करने जा रहे हैं। रैली में शामिल होने के लिए पांच जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस की जनता को बुलाया गया है। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनता को संबोधित करेंगे।

Updated on:
23 Jan 2020 04:16 pm
Published on:
23 Jan 2020 02:07 pm
Also Read
View All