8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में मां बनी हैवान: पति से विवाद के बाद 2 साल की मासूम की हत्या, नाली में फेंका शव

Mother kills 2 year old innocent girl: आगरा में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही 2 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी और शव को नाली में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- Meta AI

फोटो सोर्स- Meta AI

Mother kills her 2-year-old daughter: आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित नाली में करीब 2 साल की मासूम बच्ची का शव मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्ची के शिनाख्त का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाउस भेज दिया गया। शव के शिनाख्त के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाला घटना का खुलासा हुआ।‌ सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मां ने अपने 2 साल की बच्ची की हत्या की है। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की मौत पर घर में रोना पीटना मचा है। मामला छत्ता थाना क्षेत्र का है।

दिल दहला देने वाली घटना, मां ने की बेटी की हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को छत्ता थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे स्थित एक नाली में करीब डेढ़ से दो वर्ष की अज्ञात बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। नियमानुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शिनाख्त के दौरान खौफनाक खुलासा हुआ

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बच्ची की शिनाख्त की गई। जिसकी शिनाख्त राहुल ने अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने बताया कि उसका अपनी पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपनी बच्ची को साथ लेकर घर से निकल गई और उसकी हत्या कर दी।

मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची की हत्या उसकी मां द्वारा ही की गई है। इसके बाद थाना छत्ता पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।