1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर और कार में टक्कर: राजस्थान के चुरू जा रहे दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

Lucknow Agra Expressway Accident: आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया जब कार में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दो सगे भाई सहित तीन की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं।

2 min read
Google source verification
सड़क हादसे में तीन की मौत, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह उस समय करना हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार कार आगे चल रही कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम भी पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत्यु घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर में घुस गया। घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है।

मृतकों में दो सगे भाई सहित तीन शामिल

उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से गुजर रही कार आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। घटना के समय कार की स्पीड बहुत अधिक थी। जिससे करीब आधी गाड़ी पिच्चा हो गई। घटना के समय कार में कुल आठ लोग बैठे थे। जिनमें तीन की मौत हो गई। मृतकों में शंकर कुमार और सुनील कुमार सगे भाई थे, जबकि एक महिला प्रीति की भी मौत हो गई।

घायलों में चुरु राजस्थान का का रहने वाला ड्राइवर भी शामिल

घायलों में परमिता कुमारी, पूजा कुमारी, राजीव कुमार (राजू), आयांश और मोहम्मद शोएब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी चुरु राजस्थान शामिल हैं। बताया जाता है कि नींद आने के कारण कार चालक मोहम्मद शोएब समझ नहीं पाया और तेज रफ्तार में कंटेनर में टक्कर मार दी। घटना के समय सभी राजस्थान के चुरू शादी में शामिल होने जा रहे थे।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

क्या कहती है आगरा पुलिस?

आगरा पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में तीन की मौत हुई है। जिनके शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।‌